अवैध खनन को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक; एसआईटी की बैठक का हुआ आयोजन

Feb 28, 2026 - 11:47
 0
अवैध खनन को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक;  एसआईटी की बैठक का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) अतिरिक्त जिला कलक्टर  शिवपाल जाट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में अवैध खनन के संबंध में एसआईटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी पुलिस अधीक्षक खैरथल लालचंद, खनन अभियंता मनोज शर्मा, एसीएफ संजय चौधरी के अधिकारी मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अभियान के दौरान पुलिस वन एवं खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की। जिस पर खनन अभियंता ने बताया कि संबंधित विभागों  द्वारा अवैध खनन,निर्गमन, भंडारण के विरुद्ध इस वर्ष अब तक 25 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। जिसमें 11 प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, खनन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जाए ताकि अवैध खनन को पूर्ण रूप से बंद किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है