अंधेरे में केबल काटने की साजिश नाकाम, मुण्डावर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

Feb 28, 2026 - 11:17
 0
अंधेरे में केबल काटने की साजिश नाकाम, मुण्डावर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

 मुंडावर (देवराज मीणा) खैरथल-तिजारा जिले के मुण्डावर थाना क्षेत्र में विद्युत केबल चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 25 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे सियाखोह बस स्टैंड के समीप अंधेरे का लाभ उठाकर एक बिना नंबर आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली से विद्युत केबल उतारकर टैम्पो में लोड की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्येन्द्र कुमार दुबे और मोहम्मद इस्तियाक के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई विद्युत केबल के दो नए बंडल, पुरानी केबल तथा केबल से भरा टैम्पो (पंजीकरण संख्या डीएल 1 एलएएन 4134) और बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। बरामद केबल की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में की गई। मामले में एल एंड टी कंपनी के साइट इंजीनियर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना है कि उनसे क्षेत्र में हुई अन्य केबल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है