प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत लुधावई में दिलाई गई शपथ

Feb 28, 2026 - 11:46
 0
प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत लुधावई में दिलाई गई शपथ

भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) जिले की ग्राम पंचायत लुधावई में प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के अंतर्गत औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजीविका महिला समूहों एवं ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्लास्टिक थैलों के स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैले तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक एवं निजी कार्यक्रमों में प्लास्टिक के बर्तनों के स्थान पर बर्तन बैंक के बर्तनों का उपयोग करने की जानकारी दी गई और इसके प्रति जागरूक किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभारी अधिकारी राधेश्याम गुर्जर, जिला परियोजना समन्वयक विमल कुमार शर्मा तथा पंचायत समिति सेवर के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम के निर्माण हेतु सामूहिक सहयोग पर बल दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है