बीडीए की बोर्ड बैठक सम्पन्न, बजट एवं विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

Feb 28, 2026 - 11:41
 0
बीडीए की बोर्ड बैठक सम्पन्न, बजट एवं विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक जिला कलक्टर एवं प्राधिकरण अध्यक्ष कमर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्राधिकरण की प्रशासनिक एवं विकासात्मक व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
प्राधिकरण में कार्यों की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पदों के गठन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, ताकि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाई जा सके। इसके साथ ही प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में नवीन आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाएं प्रारम्भ करने तथा शहर के समग्र विकास के लिए योजना एवं गैर-योजना क्षेत्रों में भविष्य में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर मंथन किया गया।
बोर्ड बैठक में शहर में प्रमुख मार्गों के चौड़ाईकरण, प्राधिकरण की योजनाओं में नाली एवं सड़क निर्माण जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। गैर-योजना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के विभिन्न चौराहों के सौंदर्यीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने संबंधी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने पर भी बल दिया गया। साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने एवं सम्पूर्ण शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक आधार पर विकसित करने के निर्देश प्रदान किए गए ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
बैठक में प्राधिकरण की योजनाओं के अंतर्गत भूमि के बदले भूमि दिए जाने वाले प्रकरणों में आ रही व्यवहारिक एवं प्रशासनिक समस्याओं पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। इन प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए स्पष्ट प्रक्रिया अपनाने पर सहमति बनी। भूखण्ड आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने हेतु एक मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्णय लिया गया, जिससे भविष्य में आवेदकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। बैठक में आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है