थानागाजी मे होली मिलन व रक्तदान कार्यक्रम रविवार को, युवा लेंगे बढ़ चढ़कर हिस्सा

Feb 28, 2026 - 10:58
 0
थानागाजी मे होली मिलन व रक्तदान कार्यक्रम रविवार को, युवा लेंगे बढ़ चढ़कर हिस्सा

थानागाजी (रितीक शर्मा) श्री 108 बाबा फूल नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में शारदा सामाजिक सेवा समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन मां शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार 1।मार्च को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा।  कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर और विधानसभा थानागाजी सहित दूर दराजे से आए वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं का स्वागत कर रक्तदान महादान का शुभारंभ होगा। 
रक्तदान महादान है तथा यह मानवता की अमूल्य सेवा है रक्तदान जीवनदान का सबसे श्रेष्ठ माध्यम थानागाजी में रहा है तो शारदा सामाजिक सेवा समिति थानागाजी का रहा है जो सन् 2014 से जनता के बीच प्रचलित रहा है।
शारदा सेवा समिति के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद शर्मा (जनसेवक) थानागाजी ने बताया जीवन में सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है, जिसे लोग कहते है कि तुम नहीं कर सकते हो। शर्मा ने  कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि संस्कारों का सशक्त माध्यम है. उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही उन्हें रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ें, ताकि समाज सेवा की भावना बचपन से ही विकसित हो।
उन्होंने बताया कि रक्तदान के प्रति शहरों में जागरूकता देखी जाती है। संस्था कम जागरूकता वाले ग्रामीण इलाके के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करती है ताकि इमरजेंसी में जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करा जीवनदान दिया जा सके।
किसी का जीवन बचा सकता है आपका रक्तदान’ रक्तदान महादान है इस से बड़ा कोई दान नहीं है आपका रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है, इसलिए रक्तदान महादान है और पुण्य का कार्य है।

शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी टीम सहित आमजन इस पुण्य कार्य के प्रयास में शारदा सेवा समिति के साथ 2014 से सेवा में जुटे हुए है  उन्होंने कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है