‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि‘ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 18 अक्टूबर को होगा आयोजित

Oct 17, 2025 - 13:42
 0
‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि‘ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 18 अक्टूबर को होगा आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा)17 अक्टूबर। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से पंचायत समिति सभागार, कोटपुतली में ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि’ किश्त हस्तांतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भतरपुर के नदबई में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुडकर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किश्त का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण करेंगे। 

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अशोक दीप पिंगोलिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................