तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर

Feb 26, 2026 - 18:41
 0
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना-मंगलाना बाइपास पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा युवा हिंदू गौशाला के सामने हुआ। स्विफ्ट कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। घायलों मे ​सोहनलाल पुत्र किशोर लाल निवासी दिलढाणी, ​भंवरलाल पुत्र संपत लाल निवासी चोसला। ​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर डॉ. योगेंद्र कच्छावा ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है। एक युवक के पैर में दो-तीन जगह फ्रैक्चर (क्रैक) आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है