युवती ने कीटनाशक पिया, अस्पताल में मौत जोधपुर के उम्मेद नगर में घटना, पुलिस जांच में जुटी

Feb 28, 2026 - 11:57
 0
युवती ने कीटनाशक पिया, अस्पताल में मौत जोधपुर के उम्मेद नगर में घटना, पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर कमिश्नरेट के मथानिया थाना क्षेत्र में कीटनाशक का सेवन करने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

मथानिया पुलिस के अनुसार, उम्मेद नगर निवासी अशोक पुत्र किशनाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन नेनी (19 वर्ष) ने अज्ञात कारणों से खेत में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक पी लिया था। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने नेनी को तुरंत गंभीर हालत में जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतका के भाई अशोक की रिपोर्ट पर मथानिया पुलिस ने मर्ग (आकस्मिक मृत्यु) दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और कीटनाशक सेवन के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है