फागोत्सव में राधा-कृष्ण संग सखियों ने खेली होली, फाग गीतों पर मचाया धमाल

Feb 28, 2026 - 11:28
 0
फागोत्सव में राधा-कृष्ण संग सखियों ने खेली होली, फाग गीतों पर मचाया धमाल

गुरला: (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित विश्व विख्यात ज्योतिष नगरी कारोई कस्बे में नीम का चोक स्थित चार भुजा नाथ मंदिर प्रांगण में महिला मंडल कि महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ  फागोत्सव का आयोजन किया गया।इस दोहरान  मंदिर परिसर अबीर-गुलाल और पुष्पों की खुशबू से सराबोर नजर आया। फागोत्सव के अवसर पर मातृशक्ति ने भगवान चार भुजा की मनमोहक झांकी सजाई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान को गुलाल अर्पित कर होली खेलने की शुरुआत की गई। महिलाओं ने ठाकुर जी संग फूलों और गुलाल की होली खेलकर सुख-समृद्धि की कामना की भजन-कीर्तन और नृत्य का उत्साह आयोजन के दौरान महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। 'होली खेल रहे बांके बिहारी...' मंजीरों और ढोलक की थाप पर होली के गीतों की प्रस्तुति दी गई। फाल्गुन के रंग मत डारे रे, आज बिरज में होरी रे रसिया, बाबा नन्द के दरबार मची होली, कानूडा लाल घडलो म्हारो, होली आई होली आई, होली खेले रघुवीरा, नैणा नीचा कर ले… जैसे गीतों व भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने गोपियों के रूप धारण कर जमकर नृत्य किया। फाग गीतों पर महिलाएं झूम उठीं और सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। रंगों के इस त्योहार में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर महिला मंडल सर्व समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। माया  ने बताया कि 'फाग उत्सव का यह आयोजन मातृशक्ति के लिए एक विशेष अवसर था, जहाँ सभी ने एकजुट होकर भक्ति के रंगों में सराबोर होकर भगवान की आराधना की और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है