छप्पर पोस कच्चे मकानो में लगी आग हुआ भारी नुकसान आर्थिक रूप से ज्यादा

Feb 28, 2026 - 11:38
 0
छप्पर पोस कच्चे मकानो में लगी आग हुआ भारी नुकसान आर्थिक रूप से ज्यादा

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर के गढ़ी में गुरुवार की देर रात को किसानों के कच्चे छप्परों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बेकाबू आग ने छप्परों में रखे पूरे सामान को अपने काबू में कर लिया। जिससे घरों में रखा सामान और बाईक सहित जलकर राख हो गई। आग से किसान का लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना पटवारी और पुलिस को दी गई। सूचना पर कृष्ण कुमार एएसआई थाना नारायणपुर पटवारी मौके पर पहुंचे और घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई।

घटना गुरुवार देर रात गडी के बेरा की ढाणी की है। जहां ठेके पर जमीन लेकर खेती बाड़ी कर रहे उत्तरप्रदेश के जाहिर अहमद के कच्चे छप्परों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें कच्चे छप्परों में रखा पूरा सामान सहित एक बाईक जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि वह यहां ठेके पर जमीन लेकर खेती बाड़ी करते है और अस्थाई कच्चे घर बनाकर रहते है। रात के करीब 2 बजे सभी लोग सोए हुए थे इसी दौरान कच्चे छप्परों में आग लग गई। समय रहते सभी घर के लोग बाहर निकल गए और घर में रखा कूलर, बैड, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बाईक, आभूषण सहित कपड़े और खाने पीने सहित पूरा सामान जल गया। सुबह अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उचित मुआवजे के लिए अधिकारियों को भेजी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है