खरीद व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खरीद केंद्रों का व्यापक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियो को किया सम्मानित

Feb 28, 2026 - 11:11
 0
खरीद व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खरीद केंद्रों का व्यापक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियो को किया सम्मानित

अजमेर (बरकत खान) भारतीय खाद्य निगम, अजमेर मंडल द्वारा रबी विपणन सत्र (RMS) 2025-26 के अंतर्गत खरीद व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खरीद केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

मंडल प्रबंधक  राकेश कुमार एवं प्रबंधक (अधिप्राप्ति) रोहितास कुमार के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा तखतगढ़, बाली, सुमेरपुर एवं सांडेराव खरीद केंद्रों का स्थलीय दौरा किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षता मंडल प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा की गईl निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, तौल व्यवस्था, भंडारण प्रबंधन, किसानों के बैठने एवं पेयजल व्यवस्था सहित समस्त खरीद प्रक्रियाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि खरीद कार्य पूर्णतः पारदर्शी, सुचारु एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर RMS 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने हेतु सुमेरपुर एवं तखतगढ़ के मीडिया कर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 मंडल प्रबंधक महोदय ने कहा कि मीडिया का सकारात्मक एवं तथ्यात्मक सहयोग खरीद प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही तखतगढ़ एवं सुमेरपुर के चयनित किसानों को भी उनकी अनुशासित सहभागिता, गुणवत्तापूर्ण उपज एवं खरीद प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। अजमेर मंडल द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि आगामी अवधि में भी सभी खरीद केंद्रों पर नियमित निरीक्षण जारी रहेगा तथा किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
तखतगढ़ मीडिया से  अरविंद कुमार जोशी,  मांगीलाल मांगलिया,  खिमाराम मेवाड़ा,  बरकत खान,  देवाराम मीणा,  सोहन सिंह रावणा, नारायण डाबी और अरुण बैरवा को उत्कृष्ट मीडिया कार्य हेतु राकेश कुमार मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम द्वारा सम्मानित किया गया l

तखतगढ़ एवं सुमेरपुर क्षेत्र के किसानों में विगत खरीद के प्रथम किसान  नैनुदेवी धर्मपत्नी जवानाराम , ऑर्गेनिक कृषक चंपालाल  कुमावत, अचल सिंह की वेदाना, त्रिभुवन सिंह की वेदाना,  नीरू सिंह  बेदाना, सुरेंद्र सिंह  बेदाना, महेंद्र सिंह बलाना, जालम सिंह बलाना, संगम अध्यक्ष चेलाराम कुमावत तखतगढ़, जवानाराम चौधरी, वीराराम चौधरी,  तलसाराम चौधरी,  उम्मेदमल चौधरी,  सकाराम चौधरी, छोगाराम चौधरी, महेंद्र सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया l साथ कृषि विभाग के कृषि अधिकारी  मंगलाराम  मीणा को उनके अतुलनीय योगदान हेतु भारतीय खाद्य निगम मंडल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र दिया गया l 

सुमेरपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक राकेश कुमार एवं मंडी सचिव सुमेरपुर डॉ. पूरण सिंह जैतावत की उपस्थिति में विगत वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद के संबंध में किसानों को जागरूक करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक अधिप्राप्ति रोहिताश कुमार एवं गुणवत्ता निरीक्षक दिलीप स्वामी ने किसानों से खरीद के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए भारतीय खाद्य निगम द्वारा अधिकतम किसानों को लाभ पहुंचाने के संबंध में आवश्यक सहयोग करने की बात कही l 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय के लिए प्रेरित करना, पंजीकरण प्रक्रिया, तौल, ग्रेडिंग एवं समयबद्ध भुगतान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति एवं भारतीय खाद्य निगम के समन्वित प्रयासों से अधिकाधिक किसानों को पारदर्शी एवं सुगम खरीद प्रक्रिया का लाभ मिला।

मंडी सचिव डॉ. पूरण सिंह जैतावत ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों तक सही जानकारी समय पर पहुंचाना ही खरीद व्यवस्था की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों एवं पत्रकार साथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निम्न कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया: अशफाक अहमद  सुपरवाइजर, भीकाराम, सुपरवाइजर आशीष गुर्जर, जोगाराम, जेठाराम, भाटी छगन परिहार, सुरेश कुमार , चौहान किशन कुमार,

इसी क्रम में किसानों को समर्थन मूल्य खरीद के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों में शामिल रहे:कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन, मंडी समिति, भारतीय खाद्य निगम एवं मीडिया के सामूहिक प्रयासों से आगामी खरीद सत्र में भी अधिकाधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है