मुख्यमंत्री ने गंगा मंदिर में महाआरती कर वंदे गंगा अभियान की सफलता की कामना की :कदम्ब का पौधा लगाया, सुजान गंगा पर दीपदान किया

Jun 5, 2025 - 18:03
 0
मुख्यमंत्री ने गंगा मंदिर में महाआरती कर वंदे गंगा अभियान की सफलता की कामना की :कदम्ब का पौधा लगाया, सुजान गंगा पर दीपदान किया

भरतपुर, 05 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचने पर एमएसजे कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड स्थल पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अगवानी की। मुख्यमंत्री  शर्मा के एमएसजे ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने पर जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, नदबई विधायक जगत सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली, जिला प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने अगवानी की। 
मुख्यमंत्री ने एमएसजे कॉलेज खेल मैदान में कदम्ब का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड मॉ के नाम का अभियान में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले बरसात के समय सरकार ने प्रदेशभर में शहरों से गांव-गांव, ढांणी-ढांणी तक अधिकाधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को अभियान में भागीदार बनाकर पौधारोपण करने का आव्हान किया।  
महाराजा सूरजमल स्मारक पर पुष्पांजलि की अर्पित
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यातायात चौराहे स्थित महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर गाजे-बाजे के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मिलते हुये नागरिकों की कुशलक्षेम पूछी।
    मुख्यमंत्री का यातायात चौराहे से गंगा जी मंदिर तक के रास्ते में जगह-जगह व्यापारिक संगठनों, धार्मिक व नागरिक संगठनों, स्वंय सेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बिजलीघर चौराहा, नगर निमग, मथुरा गेट, जनाना अस्पताल तथा चौबुर्जा पर व्यापारियों ने स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री का वंदे गंगा अभियान शुभरम्भ के लिये आभार व्यक्त किया। 

महाआरती कर अभियान की सफलता की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशहरा एवं पर्यावरण दिवस के पर्व पर प्रदेश में जल संरक्षण के लिये प्रारम्भ किये गये वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की सफलता के लिये गंगा मंदिर में महाआरती कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धी की कामना की। उन्होंने मंदिर में मॉ गंगा की आरती कर मंत्रोच्चार के साथ मॉ से प्रदेश में अच्छ वर्षा एवं उन्नति की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में महिलाओं को गंगा जल एवं तुलसी का पौधा तथा प्रसादी वितरण कर अभियान का शुभारम्भ किया। प्रमुख शासन सचिव देवस्थान विभाग डॉ. केके पाठक के नेतृत्व में जयपुर, मथुरा से आये पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महाआरती सम्पन्न कराई। उन्होंने बिहारी जी मंदिर में दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर के विकास के संबंध मंे जानकारी लेकर कृष्ण गमन पथ के बारे में भी चर्चा की।
सुजान गंगा पर दीपदान व आरती
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ऐतिहासिक सुजान गंगा में विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की तथा दीपदान कर प्रदेश में अच्छी वर्षा एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की सफलता की कामना की। उन्होंने सुजान गंगा के किनारे भ्रमण कर दीपदान का अवलोकन किया तथा जिला प्रशासन को पर्यटन के रूप में इस क्षेत्र को विकसित कर नौकायन के साथ अन्य गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिये।  
    इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बाहदुर सिंह कोली, विधायक नौक्षम चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव देवस्थान विभाग डॉ. केके पाठक, जिला प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल सिंह सहित जनप्रनिधिगण, अधिकारीगण एवं बडी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • कौशलेंद्र दत्तात्रेय

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................