गोविंदगढ़ ब्लॉक के विद्यालयों का शिक्षा विभाग की उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण

Sep 17, 2025 - 14:38
 0
गोविंदगढ़ ब्लॉक के विद्यालयों का शिक्षा विभाग की उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण

गोविन्दगढ़, (अलवर)  गोविन्दगढ़ ब्लॉक के महात्मा गांधी स्कूल रामबास एवं बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडौदामेव में आज शिक्षा विभाग की उपनिदेशक रेखा शर्मा शाला सम्बलन के तहत औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। 

 विद्यालयों में उपनिदेशक ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय कार्यक्रम प्रखर राजस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से कक्षा में पुस्तकों का पठन और डिजिटल कक्षा में बच्चों का अनुभव साझा किया।

जहां पर रामबास के महात्मा गांधी स्कूल में बच्चों को दिए जा रहे शिक्षण व्यवस्था की प्रसंशा की। और आज राजकीय विद्यालय में की जा रही मेगा पीटीएम में भी शिरकत करते हुए बच्चों के अभिभावकों से वार्ता की।  जिसमें अभिभावकों में विद्यालय परिवार के द्वारा दिए जा रहे शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की।

विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत उपनिदेशक, एसीबीईओ ,प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान उपनिदेशक रेखा शर्मा,एसीबीईओ अकबर खान , प्रधानाचार्य मनोज बाली,अश्वनी शर्मा, विद्यालय परिवार एवं बच्चों के अभिवावक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................