कांग्रेस पार्टी की सभा का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के हाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया।
आज की सभा में मुख्य अतिथि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रभारी सागर मावर एवं विशिष्ट अतिथि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मांगेलाल मीणा रहे । ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी सचिव इकबाल खान ने बताया कि सभा में सभी कांग्रेस कर्ताओं को मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही गई। संगठन को मजबूती मिले अपने अपने स्तर पर गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचकर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की बात कही ।
इस दौरान मास्टर छोटेलाल बच्चूराम तिवाडी पूर्व सरपंच लक्ष्मणगढ़ शिवसहाय मीणा राम सिंह मीणा रिंकल मीणा फूल सिंह मीणा शिवलाल मंतूराम विजय मोहम्मद रफीक जरनैल आसु विनोद जाटव बृजलाल रिंकू आसम सोनू मौसम दिनेश रिंकू महेंद्र सद्दाम पुरण मीणा रघुवर नबी अतरू रज्जाक नूरुद्दीन शुभम हारून खुर्शीद शोभाराम समयचंद आदि मौजूद रहे।