अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की सभा का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
क्षेत्र के ग्राम खेड़ा सारंगपुरी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता रामवीर चौहान ग्राम अध्यक्ष द्वारा की गई। सभा में समाज के सुधार हेतु शिक्षा पर बल दिया गया। विधवा विवाह पर जोर दिया। ईडब्ल्यूएस में सुधार पर विचार व्यक्त किया ।मृत्यु भोज पर पाबंदी लगाने पर विशेष जोर दिया गया। एवं समाज हित के कार्यों का मंथन किया गया।
सभा में रविंद्र सिंह रोहतांन सिंह छतर सिंह हरि सिंह जतन सिंह विश्वेंद्र सिंह कैलाश सिंह महेश सिंह गोविंद सिंह मातू सिंह रामवीर सिंह कृष्ण सिंह आदि समाज के लोग उपस्थित थे।


