शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक 30 जून को
वैर,भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा वैर,भुसावर व बयाना के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पालक एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा अध्यक्ष वैर की अध्यक्षता तथा अर्जुन जाट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि दीनदयाल शर्मा पूर्व संभाग उपाध्यक्ष, हरिशंकर शर्मा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कृष्ण कुमार कौशिक पूर्व जिला अध्यक्ष ,मानसिंह शेरगढ़ जिला अध्यक्ष, व लाखन सिंह जघीना जिला मंत्री के सानिध्य में 30 जून 2025 सोमवार को प्रातः 9:00 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में आयोजित की जावेगी।
प्रवक्ता राम सिंह गुर्जर ने बताया की बैठक में अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, रामेश्वर गुर्जर मंत्री बयाना, बाल स्वरूप पांडे अध्यक्ष हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय मंत्री भुसावर ,मनमोहन शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, राम सिंह गुर्जर ,राजेंद्र कुमार जैन बयाना को भी आमंत्रित किया गया है बैठक में सदस्यता अभियान ,शिक्षक समस्याओं पर चर्चा तथा वैर उप शाखा के मंत्री उमाशंकर राय की उत्कृष्ट व उल्लेखनीय सेवा के योगदान के लिए उनके सम्मान में संगठन द्वारा प्रदेश ,जिला व उप शाखा के पदाधिकारी की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।