सर्पदंश से विवाहिता की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
राजगढ़ (अलवर / अनिल गुप्ता) टहला थाना क्षेत्र के राड़ी नाडू में गत देर रात्रि विवाहिता के सर्पदंश से मौत हो गई।
टहला थानाधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि मंगलवार की सुबह राजगढ़ चिकित्सालय से सूचना मिली की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी है। इस सूचना पर राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सालय में पहुंच घटना की जानकारी ली। वही महिला काली बाई उर्फ कमलेश का विवाह करीब ढाई साल पहले ही हुआ था। जिसको लेकर राजगढ़ एसडीएम को सूचना दी। जिस पर राजगढ़ तहसीलदार वीपी सिंह नरुका व टहला तहसीलदार शरद राठिया मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि इस सम्बंध में मृतका के पिता शैद मौजपुर, लक्ष्मणगढ निवासी रामेश्वर गुर्जर ने रिर्पोट दी है कि उसकी पुत्री काली बाई उर्फ कमलेश पत्नी महेंद्र गुर्जर अपने ससुराल राड़ी नाडू में गत देर रात्रि चारपाई पर सो रही थी। जिसे सांप ने काट लिया और अचेत हो गयी। महिला को टहला चिकित्सालय ले गए। जहां से उसे गंभीर अवस्था मे राजगढ रैफर कर दिया। जिसकी मृत्यु रास्ते मे हो गयी। इस पर पुलिस ने मंगलवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वही इस मामले की जांच राजगढ़ एसडीएम करेंगे।