पटायरी की डूंगरी पर स्थित ज्योतिबा फूले पार्क के समीप कचरे गंदगी का आलम राहगीर हो रहे परेशान
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे की पटायरी की डूंगरी मौहल्ले में स्थित ज्योतिबा राव फुले पार्क के समीप नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते हुए सार्वजनिक रास्ते में भारी मात्रा में कचरे के ढेर होने के साथ कीचड़ जमा होने से आमजन को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर कचरे एवं गंदगी से संक्रमण फैलने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। नागरिकों ने पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से पटायरी की डूंगरी सड़क मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।


