आयुष्यान आरोग्य मंदिर चिमरावली गोड़ मे योग प्रशिक्षिक ने कजोता विद्यालय में कराया योग
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्यान आरोग्य मंदिर चिमरावली गोड़ योग प्रशिक्षिक दुष्यंत कुमार शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कजोता में योग सत्र का आयोजन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आसमदीन ने बताया कि योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी आदि प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार, योगिक मूवमेंट्स, चक्रासन हलासन उत्तानपादासन सर्वांगासन शीर्षासन सहित समस्त फिजियोलोजिकल, फ्रिजिकल एवं साइकोलोजिकल तनाव को दूर करने के अभ्यास कराए ।
आहार में देशी गोमाता का दूध लेने की प्रेरणा दी, नीम गिलोए आँवला ऐलोवेरा हल्दी तुलसी एवं व्हीटग्रास में विद्यमान औषधीय गुणों की जानकारी प्रदान की ।
योग सत्र की समाप्ति पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि योग शरीरिक एवं मानसिक रूप से समृद्ध बनाता है । इसलिए योग हमें नियमित रूप से करना चाहिए । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक हदि नारायण मीना प्रधानाध्यापक राम मीना गजराज सिंह राधेश्याम अशोक कुमारओम प्रकाश सैनी सुमन मीना शशी बाला रंजिता पिस्ता छात्र छात्राएँ जाईदा रिजवाना मोनिसा वरीसा मोनिष खान अल्वीर अहसान अयान आदि मौजूद रहे।


