रामगढ़ में जैन आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ विराजमान, श्रद्धालुओं में उत्साह
रामगढ़ (अलवर /अमित भारद्वाज) जैन मुनि आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ इन दिनों रामगढ़ स्थित जैन मंदिर के सन्मति सदन में विराजमान हैं।
जैन समाज के प्रवक्ता एडवोकेट मोहित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री के सानिध्य में प्रतिदिन प्रातःकाल नित्य नियम, पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ-साथ संध्या समय भक्ति, गुरु आरती एवं आचार्य श्री के प्रवचन संपन्न हो रहे हैं। गुरुदेव के सानिध्य से सम्पूर्ण क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है l तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुदेव के दर्शन कर उनके चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।इस अवसर पर एडवोकेट मोहित जैन, प्रदीप मित्तल, आकाश जैन, संभव जैन, प्रांशु जैन, पीयूष जैन, विपुल जैन, शुभम जैन, कौशल किशोर जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन, शांति प्रसाद जैन, बबीता जैन, लता जैन, सुधा जैन, शीला जैन, अरुणा जैन, सविता जैन, अनुष्का जैन सहित समाज के महिला-पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।