प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार मिश्रा सेवानिवृत: भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला खैरथल तिजारा कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद से 37 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के उपरांत श्री शिवकुमार मिश्रा सेवानिवृत्त हुए, श्री परशुराम भवन में सेवानिवृत्ती कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान ब्राह्मण समाज एवं कार्यालय कर्मीयों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस दौरान पूर्व जिला अधिकारी बी एन अवस्थी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, डीडी गौड़, विष्णु दत्त शर्मा जोधपुर, उमेश गौड़, राजेश मिश्रा, विप्र कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, मोहन पार्षद, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, वेदप्रकाश कौशिक,राजेन्दर शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक मिश्रा, गुंजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।