तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण 19 से 21 अगस्त तक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वन विभाग भरतपुर की ओर से राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के तहत तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण मृदा एवं जल संरक्षण पर आयोजित किया जायेगा।
उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण पूर्ण रूप से प्रायोगिक होगा, जिसमें मृदा एवं जल संरक्षण की महत्वपूर्ण तथ्यों को सरल भाषा में व फील्ड में प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से समझाया जायेगा। इससे यह कार्य और भी ज्यादा गुणवत्ता व उपयोगी होंगे।
सहायक वन संरक्षक सुरेश चौधरी ने जानकारी दी कि इसमें लगभग 50 वनकर्मी भाग लेंगे, जिसमें उनके ज्ञान व कौशल में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वन विभाग जयपुर की ओर से सलाहाकार सदस्य योगेश गुप्ता द्वारा दिया जायेगा।