रामगढ़ थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Aug 19, 2025 - 16:51
 0
रामगढ़ थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

रामगढ अलवर (राधेश्याम गेरा)

पुलिस अधीक्षक जिला अलवर सुधीर चौधरी (आईपीएस)  ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय). डॉ० तेजपाल सिंह के निर्देशन में सुनील प्रसाद शर्मा वृताधिकारी वृत रामगढ़ के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह पु०नि० थाना  थाना रामगढ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आर्म्स एक्ट में एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर को एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरामदगी:- आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार हिस्ट्री सीटर आरोपी आसम उर्फ असमू उर्फ पड्डा पुत्र चावला खां जाति मेव उम्र 40 साल निवासी ओडेला पुलिस थाना रामगढ़ जिला अलवर का रहने वाला है। इसके खिलाफ रामगढ़,नौगांवा, बगड़ तिराया,एमआईए ,अलवर,
फिरोजपुर झिरका हरियाणा सहित अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न धाराओं में अपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी डॉ बिजेंद्र सिंह,एस आई भोलाराम,हैड कांस्टेबल तेजसिंह, मनमोहन, महबूब कांस्टेबल शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................