डॉक्टर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के एवज मे 2000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार : मेडिकल सर्टिफिकेट को 27 दिन तक रोके रखा

Aug 20, 2025 - 10:31
 0
डॉक्टर मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के एवज मे 2000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार : मेडिकल सर्टिफिकेट को 27 दिन तक रोके रखा

जालोर (बरकत खा)

जालोर के जिला अस्पताल के एक डॉक्टर को एसीबी की टीम ने ट्रैप किया है। आरोपी डॉक्टर को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी डॉक्टर ने इस 2 हजार रुपए की घूस के लिए परिवादी के मेडिकल सर्टिफिकेट को 27 दिन तक रोके रखा। परिवादी से उसने मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले में 2 हजार की घूस की डिमांड रखी, जिसे पूरा नहीं करने पर सर्टिफिकेट जारी नहीं किया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी के साथ 24 जुलाई को हुई मारपीट के कोतवाली में दर्ज मामले में परिवादी को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना था। इसके लिए उसने चोटों का चोट प्रतिवेदन जारी करने के लिए जालोर के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेटर में अप्लाई किया। यह ट्रॉमा सेटर में मेडिकल जूरिस्ट डॉ. कानाराम पटेल ने परिवादी से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले में 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी । परिवादी की शिकायत के बाद जालोर एसीबी टीम ने सत्यापन करवाया और मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपी डॉक्टर को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। परिवादी की शिकायत के बाद जालोर एसीबी टीम ने एएसपी मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में इस ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................