शराब ठेके पर चंदे को लेकर विवाद:पथराव मे थानाधिकारी-कार्मिक घायल, वीडियो वायरल

Aug 21, 2025 - 13:41
Aug 21, 2025 - 13:56
 0
शराब ठेके पर चंदे को लेकर विवाद:पथराव मे थानाधिकारी-कार्मिक घायल, वीडियो वायरल

झुंझुनूं ,राजस्थान 

झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र के लाड़सर गांव में बुधवार रात शराब ठेके पर हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। चंदे को लेकर शुरू हुए विवाद में ग्रामीणों ने ठेके के सेल्समैन को भीतर बंद कर दिया। जब पुलिस सूचना पर वहां पहुंची और ताला खुलवाकर सेल्समैन को छुड़ाया तो भीड़ भड़क गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में थानाधिकारी रामनिवास और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए। दोनों को मंडावा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।पुलिस पहुंचने पर ग्रामीण हुए उग्र घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस की गाड़ी पर पत्थर बरसाते दिख रहे हैं। मेले के चंदे से शुरू हुआ विवाद गांव में मेले का आयोजन चल रहा था और आयोजन के लिए ग्रामीण दुकानदारों व ठेके से चंदा मांग रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे ठेके से 1100 रुपए का चंदा ले रहे थे, लेकिन ठेका संचालक की ओर से केवल 500 रुपए दिए गए। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने ठेके के सेल्समैन को अंदर बंद कर दिया। देर रात खुला ठेका बनी नाराजगी का कारण ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका रात आठ बजे के बाद भी खुला हुआ था, जबकि नियमों के मुताबिक ठेका निर्धारित समय के बाद बंद होना चाहिए। देर रात ठेका खुला देख लोगों का गुस्सा और भड़क गया। इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेल्समैन को ठेके में बंद कर दिया गया है। इस पर थानाधिकारी रामनिवास मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाकर सेल्समैन को बाहर निकाला। पुलिस पर पथराव, भागकर बचाई जान पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण उग्र हो गए और देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पत्थर लगने से थानाधिकारी रामनिवास और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस को पीछे हटना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ पुलिस वाहन के पास खड़ी दिख रही है और पथराव करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने देर रात ही सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और पथराव करने के आरोप में 15 से 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाधिकारी ने बताया कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दो महिलाओं को हिरासत में लिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जांच के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन गांव में चर्चा है कि पथराव में महिलाओं की भी भूमिका रही। तनाव का माहौल, गश्त तेज घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया है और लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................