खैरथल-तिजाराः विरोध प्रदर्शन जारी, आमसभा कर जताया रोष

Aug 22, 2025 - 13:05
 0
खैरथल-तिजाराः विरोध प्रदर्शन जारी, आमसभा कर जताया रोष

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         खैरथल तिजारा जिले का नाम बदलने और मुख्यालय को शिफ्ट करने की चर्चाओं के बीच जाने आज शुक्रवार को हनुमान चौक बायपास हरसोली, रसगन, पेहल, ततारपुर चौराहा, मुंडावर, जिंदोली और सोडावास के लोगो की लोग रैली का आयोजन किया गया। रैली हनुमान चौक बायपास से प्रारंभ कर अग्रसेन चौक मैंन बाजार रेलवे फाटक हरसोली रोड अंबेडकर चौराहा पिक्चर हॉल रोड होती हुई जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां पर लोगों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। परगना के लोगों ने बताया कि खैरथल तिजारा जिला यथावत रहना चाहिए। इसका चौमुखी विकास होना चाहिए। इसके सभी विभाग कार्यालय कस्बा खैरथल में ही रखें जावे। खैरथल में आवागमन के सभी साधन उपलब्ध हैं। खैरथल में रेलवे सेवा वह बस सेवा इत्यादि साधन है तथा बड़ी अनाज मंडी किसानों के लिए बनी हुई है। यदि जिला मुख्यालय के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है तो किसान महा पंचायत कर पूरे जिले में एक आंदोलन खड़ा करेगी। जिसके तहत धरना प्रदर्शन बंद आदि किया जाएगा। किसान जेल भी भरेंगे तथा आमरण अनशन सत्याग्रह करेंगे। इसके पश्चात नई अनाज मंडी पार्क में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आगे की रणनीति के बारे में बातचीत की गई।      
       इस मौके पर  किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया, ओमप्रकाश रोघा, गिरीश  डाटा मुंडावर पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, विक्की चौधरी, सर्वेश गुप्ता, शिवचरण गुप्ता, किसान महापंचायत खैरथल वीरेंद्र चौधरी,  मुसद्दीलाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................