पीर संज्यानाथ महाराज का मेला व विशाल भंडारा 25 अगस्त को
नारायणपुर । उपखण्ड के प्राचीन पीर संज्यानाथजी महाराज आसण नारायणपुर में वार्षिक मेला व विशाल भण्डारे का आयोजन 25 अगस्त सोमवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। महंत पीर विवेकनाथ महाराज ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दोयज को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक मेला एवं विशाल भण्डारे का आयोजन 25 अगस्त सोमवार को किया जाएगा जिसमें प्रातः 10 बजे से जयराम ठेकला एण्ड पार्टी के द्वारा महासी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से शाम तक विशाल भण्डारे का आयोजन होगा एवं रात्रि में साधु, संत, महात्माओं के द्वारा भजन-सत्संग का आयोजन होगा। जिसमें दूर-दराज के लोग मेले में शिरकत करेंगे। मेला कमेटी द्वारा आयोजन को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है, जिसमें मन्दिर के रंग पेंन्ट, टूट फूट का कार्य एवं साफ सफाई, सजावट कार्य, पानी, टेंट, वाहनो की पार्किंग व्यवस्था सुचारू रूप से किए जाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। वही श्रद्धालु एवं भक्तगण ढाणी मोरडी एवं मानकोट सहित विभिन्न स्थानों से ध्वजा लेकर पैदल यात्रा आकर मंदिर में ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इस मेले में अधिक से अधिक भक्तजनों को आने के लिए अपील की गई।

