भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
कोटडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के द्वारा सोमवार को भारतीय किसान संघ कोटडी
ग्राम समिति अध्यक्ष नानालाल अहीर के सानिध्य में भारत सरकार, केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर कोटडी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भेरुलाल गुर्जर को ज्ञापन सौपा । भारतीय किसान संघ कोटडी तहसील अध्यक्ष सम्पत कुमार माली ने बताया कि सोमवार को भारतीय किसान संघ ग्राम स्तरीय समिति द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में बताया गया कि किसानों को कृषि सिंचाई, बिजली, सहकारिता, फसल बीमा, आपदा अनुदान, समर्थन मूल्य व विपणन, राजस्व व उपनिवेशन सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की । वही रास्तों को राजस्व रिकार्ड दर्ज कर आम रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कर ग्रेवल डामर युक्त करना, चारागाह भूमि अतिक्रमण हटाकर नरेगा के माध्यम से गो विचरणअभ्यारण्य विकसित करना, गांव में प्रत्येक घर स्वच्छ जल हेतु आपूर्ति लाइन डालना, अतिवृष्टि से खरीफ फसल खराबा पटवारी द्वारा गिरदावरी करवा कर आपदा अनुदान दिलाना, क्रॉप कटिंग सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था में कर फसल खराबे में बीमा क्लेम दिलवाना, फसल बीमा योजना में बदलाव कर खड़ी फसलों में व्यक्तिगत क्लेम दर्ज करने ब मिड सर्व के आधार पर बीमा क्लेम देना, फेक्ट्रियो द्वारा बनास नदी व कोठारी नदीमें केमिकल का पानी छोड़ने वाले पर कार्यवाही करना, जंगली सुअर, रोजड़े आदि से पक्की फसलों को नुकसान से बचाने हेतु उचित प्रबंध करना, ग्राम पंचायत में श्मशान भूमि आवंटन करना, सहकारी समिति में बैंक की तरह पारदर्शिता लाना आदि समस्या निस्तारण हेतु ज्ञापन दिया गया । इस ग्राम समिति मंत्री ओम प्रकाश पारीक उदयलाल अहीर श्याम लाल अहीर प्रदीप तंवर शेखर सोनी लक्ष्मी नारायण सेन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


