सांवरिया सेठ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया फाग उत्सव:महिलाओं ने की भगवान राधा कृष्ण की पूजा, फाग गीतों पर झूमे भक्त, खेली फूलों की होली
होली का त्योहार ऐसा त्योहार है, जिसमें हर कोई खुश होता है, आनंद मस्ती और उल्लास से परिपूर्ण रहता है

गुरला: (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 गुरला स्थित वार्ड नं 4 में सांवरिया सेठ मंदिर में फाग महोत्सव का मनाया गया। महोत्सव के लिए तहत संगीतमय भजन कीर्तन के साथ महिलाओं ने भजनों पर फूलों की होली खेल भगवान को भी गुलाल व फूलों से होली खेली। पुजारी सत्यनारायण वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में ने कृष्ण सांवरिया सेठ भजन पेश किए।महिला मंडल की ओर से फाग उत्सव का आयोजन कर किया गया। इस अवसर पर सभी ने प्रार्थना कर एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाईयां दी।
सूखे रंग और गुलाब की पंखुड़ियों से एक दूसरे को गुलाल लगाया और भगवान राधा कृष्ण की सांवरिया सेठ की पूजा की गई। जानकारी देते हुए आयोजन मे निलम पारिक ने बताया कि फाग उत्सव अर्थात प्रेम उल्लास और आनंद का उत्सव। सभी महिला मंडल ने सांवरिया सेठ मंदिर पर यह आयोजन रखा गया। वहीं यहां राधा कृष्ण जी के भजन हुए।
पुजा शर्मा साथ ही बताया कि होली के गानों पर सूखे गुलाल और गुलाब के फूलों से होली खेली गई, फिर सभी भजनों पर जमकर थिरके। वहीं एक दूसरे को गले लग बधाई दी। लीला जोशी , सतरूपा पारीक, घिसी बाई, लीला देवी,सीमा वैष्णव, चंदा त्रिपाठी, मोहिनी बाई, पप्पू पारीक, कमला बाई मीरा देवी रेखा देवी मधु देवी सेन अनिता कीरण वैष्णव, सभी महिलाएं उपस्थित थीं






