निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 872 मरीजों ने लिया लाभ
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। 1500 सौ सालाह ईद मीलादुन्नबी के मौके पर तंजीम अईम्मा ए मसाजिद अहले सुन्नत बजमें ख्वाजा गरीब नवाज के तत्वावधान में सोमवार को मोहब्बत एवं इंसानियत का पैगाम देते हुए विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन जूसरी रोड़ पर स्थित एक बाड़े में आयोजित हुआ। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता जिलोवा और उनकी टीम द्वारा 872 नेत्र रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई। इस दौरान जरूरतमंद अति आवश्यक ऑपरेशन वाले मरीजों का चयन किया। शिविर प्रभारी मौलाना कमर आलम रजवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन मरीजों को चश्मे के नंबर दिए जाने है उन मरीजों को दिनांक 6 सितंबर शनिवार को जिलोवा हॉस्पिटल मकराना में आंखों की जांच कर चश्मे बनाए जाएंगे। इस दौरान मकराना की मस्जिदों के इमाम सहित समाजसेवियों ने शिविर में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर इमाम मौलाना कमर आलम रजवी, मौलाना इजराइल बरकाती, मौलाना मोहम्मद अकरम, मौलाना शाहरुख रजवी, मौलाना अब्दुल गनी, मौलाना रुकनुद्दीन, मौलाना अफ़ज़ल, मौलाना शाकिर अली, मौलाना मोहम्मद शोयब, मौलाना फय्याज अहमद, समाजसेवी अब्दुल अजीज गहलोत, फरान अहमद गहलोत, खालिक अहमद चौहान, शौकत अली सिसोदिया, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अयूब, इरशाद अहमद सिसोदिया, मोहम्मद आरिफ, गंगाराम तानाण सहित अन्य ने शिविर में सहयोग किया।


