शहीद भँवर सिंह राठौर की मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित, केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित राजस्थान के कई नेता हुए समारोह मे शामिल

Sep 1, 2025 - 14:20
 0
शहीद भँवर सिंह राठौर की मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित, केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित राजस्थान के कई नेता हुए समारोह मे शामिल

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखण्ड के ग्राम मिन्डकिया मे सोमवार को शहीद भंवर सिंह राठौर की मूर्ति अनावरण समारोह पूर्वक किया गया। समारोह महामंडलेश्वर रघुवर दास महाराज बरवाली धाम तथा महंत बालक दास महाराज पीठाधीश्ववर धाम बरवाला के सानिध्य में हुआ। मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार भागीरथ चौधरी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ रहे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने की, फिर सभी आए हुए अतिथियों ने सर्वप्रथम शहीद भंवर सिंह राठौर की वीरांगना गुलाब कंवर का शॉल ओढ़ाकर नम आंखों से सम्मान किया। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं ऐसे परिवार को प्रणाम करता हूं जिस परिवार में शहीद भंवर सिंह राठौड़ जैसे अवतार ने जन्म लिया, मैं उस मां को भी प्रणाम करता हूं जिसने उनको जन्म दिया, इसी तरह उन्होंने गुलाब कंवर को भी प्रणाम किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा सैनिक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इसी तरह विशिष्ट अतिथि अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतीया, पूर्व विधायक भंवर लाल राजपुरोहित, परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, भाजपा प्रदेश के महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भारतीय खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी, एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष बीएल रणवा, खींवसर से भाजपा नेता दुर्ग सिंह चौहान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत, श्याम प्रताप सिंह रुवा, गौ रक्षक प्रवीण सिंह चौहान, बाड़मेर से भाजपा नेता गुमान सिंह, कोटपूतली बामणबास से सरपंच बबिता कँवर ने भी अपने उद्बोधन में शहीद भंवर सिंह राठौर के परिवार को धन्य बताया और कहां हम सब का सौभाग्य है कि आज हमे शहीद भंवर सिंह राठौर की मूर्ति अनावरण समारोह में आने का मौका मिला इस पूरे परिवार को हम बारंबार प्रणाम करते हैं। वही मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने अपने उद्बोधन में देशभक्ति के गीत गाकर सभी को शहीदों के प्रति भाव विभोर कर दिया। समारोह के अंत में परिवार के सदस्य नारायण सिंह मिन्डकिया ने शहीद भंवर सिंह राठौर की जीवनी का परिचय दिया उन्होंने बताया कि भारत-पाक युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। इसी तरह परिजन ठाकुर खींवसिंह, रामकुमार सिंह, जगदीश सिंह ने बताया कि शहीद भंवर सिंह राठौड़ भारतीय सेना में 20 लाँसर्स आमंड कोपर्स जम्मू कश्मीर छम्ब सेक्टर मे कार्यरत थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1 सितंबर 1965 को भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। परिवार के सदस्य नारायण सिंह मिन्डकिया ने समारोह में अहम भूमिका निभाने वाले स्काउट परिवार का भी अभिनंदन किया। शहीद भंवर सिंह राठौड़ मूर्ति अनावरण समारोह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................