गोविंदगढ़ में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत शिक्षकों का हुआ सम्मान, 80 प्रतिभावान विद्यार्थी भी हुए सम्मानित

Sep 5, 2025 - 13:00
Sep 5, 2025 - 14:59
 0
गोविंदगढ़ में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत शिक्षकों का हुआ सम्मान, 80 प्रतिभावान विद्यार्थी भी हुए सम्मानित

गोविन्दगढ़, (अलवर)  गोविन्दगढ़ कस्बे में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर हर्ष टीटी कॉलेज में मोनू खेडापति स्मृति में सेवानिवृत शिक्षकों  एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह थे और विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कैलाश शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज गोविंदगढ़ के द्वारा की गई।

कमलेश खेडापति ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह ने  65 सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया गया । जिसमें 92 वर्ष के सेवानिवृत अध्यापक लल्लू राम शर्मा ,88 वर्ष के राधेश्याम आर्य ,85 वर्ष के शिखर चंद्र गर्ग 82 वर्ष के राधेश्याम सारस्वत का शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

वहीं 80 प्रतिभावान विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान किया गया। जिम कक्षा 10 ,12वीं ,स्नातक, एमबीबीएस ,डॉक्टरेट, राज्य स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट एवं नेशनल स्तर पर खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थी थे।
कार्यक्रम में अलवर में लगातार प्रथम स्थान पर आ रहे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह का भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ ने बताया कि शिक्षक सत्य की राह पर चलना सिखाते हैं।  जीवन के संघर्षों से लडना सिखाते है । कोटि-कोटि नमन है उन सभी शिक्षकों को जो हमें ईमानदारी से जीना सिखाते हैं। हम आज जो कुछ भी हैं वह इन्हीं गुरुजनों के आशीर्वाद से हैं इन्हीं के मार्गदर्शन से हम लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में मुझे सेवानिवृत शिक्षकों का स्वागत सम्मान करने के लिए  आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह, कैलाश भगवती, CBEO विश्वजीत सिंह पेंशनर समाज अध्यक्ष शक्तिधर भारद्वाज मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ,कमलेश खेड़ापति, कृष्णानंद मिश्रा नित्यानंद मिश्रा सुभाष चंद्र मिश्रा आशुतोष मिश्रा कैलाश शर्मा भुवनेश गुप्ता ,अर्जुन सिंह,गुरनाम सिंह, बंता सरपंच, अमित शर्मा, योगेंद्र द्विवेदी, रामप्रकाश शर्मा सहित कस्बे के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................