गुरु वन्दन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sep 5, 2025 - 12:56
 0
गुरु वन्दन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 राजगढ़ (अलवर/ अनिल कुमार गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाना राजाजी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती पूजन कर स्वामी विवेकानंद, भारत माता, व सुभाष चंद्र बोस के छाया चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। 
कार्यक्रम शाखा की अध्यक्षा पदमा गोयल ने बताया की इस अवसर पर विद्यालय में श्रेष्ठ चयनित 18 अध्यापक व अध्यापिकाओं और 12 छात्रों को प्रशस्ति पत्र, पैन तथा दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने पुष्प देकर अपने गुरुजनों का वंदन किया तथा गुरुजनों ने विद्यार्थियों को पैन देकर उनका अभिनंदन  किया। 
गोयल ने संस्था के विद्यार्थियों को संस्कार और गुणवान होने की प्रेरणा दी। परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद के उद्देश्यों को समझाया संस्कार प्रकल्प प्रभारी दिनेश सैन ने संस्कारों का राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान का महत्व बताया और सभी से आग्रह किया कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति तन मन धन से तैयार रहना चाहिए और उसकी सेवा और राष्ट्रहित में काम करने चाहिए । अपने गुरुजनों एवं माता-पिता का ही नहीं बल्कि हमसे बड़े प्रत्येक व्यक्ति का आदर एवं सम्मान करना चाहिए।
 संस्था की सचिव रश्मि विजय, लोकेश रावत,दीपक विजय, दिनेश कुमार सैनी, शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार गौतम सहित विधालय स्टाफ उपस्थित रहा। 
अध्यापक रघुनंदन शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में संस्कारवान और गुणवान होने की बात दोहराई तथा इस डिजिटल दुनिया में मोबाइल फ़ोन से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार सेन ने किया। अन्त में संस्था प्रधान ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................