हवाई हो रहे बधाई और विरोध प्रदर्शन, सरकार का जवाब - खैरथल-तिजारा का नाम मुख्यालय नहीं बदला

Sep 5, 2025 - 13:12
 0
हवाई हो रहे बधाई और विरोध प्रदर्शन, सरकार का जवाब - खैरथल-तिजारा का नाम मुख्यालय नहीं बदला

खैरथल (हीरालाल भूरानी )खैरथल तिजारा जिले में पिछले कई दिनों से बनी हुई असमंजस की स्थिति को फिलहाल सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। सरकार ने खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने और जिला मुख्यालय भिवाड़ी ट्रांसफर करने से फिलहाल इनकार किया है। सरकार ने विधायक ललित यादव के विधानसभा सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। कांग्रेसी विधायक ने सरकार से तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर कर जिला मुख्यालय दूसरी जगह ट्रांसफर करने के बारे में सवाल किया था। सरकार ने जवाब दिया कि जिले का नाम बदलने और मुख्यालय ट्रांसफर करने के लिए राजस्व विभाग स्तर पर कोई परिपत्र या अधिसूचना वर्तमान में जारी नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले अगस्त में सरकार ने जिले का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 7 अगस्त को एक्स पर पोस्ट करके खैरथल तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने और जिला मुख्यालय भिवाड़ी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया था। बीजेपी के कई विधायकों और स्थानीय नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बधाई दी थी। अब विधानसभा में सरकार के जवाब से सियासी चर्चा शुरू हो गई है।

स्थानीय स्तर पर विरोध, बाजार रहे थे बंद -   खैरथल तिजारा का नाम और मुख्यालय बदलने को लेकर बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्थानीय स्तर पर इसका विरोध शुरू हो गया था। मुख्यालय बदलने से लोगों को आपत्ति थी। इसे लेकर कई बार बाजार बंद भी रहे। अब भी आंदोलन चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सरकार के स्तर पर प्रस्ताव तैयार होने के बाद ही सोशल मीडिया पोस्ट की बधाई दी थी, लेकिन सरकार के जवाब से अब फिर असमंजस पैदा हो गया है। पिछली गहलोत सरकार ने 4 अगस्त 2023 को नए जिलों की घोषणा की थी, उस वक्त खैरथल तिजारा नया जिला बना था। उस समय भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग भी उठी थी। किसी भी गांव से लेकर जिले तक हर प्रशासनिक यूनिट का नाम बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी जरूरी होती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही नाम बदला जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................