महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिलाओं को को दी स्वच्छता की जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) 2 सितंबर से 12 सितंबर तक संकल्प HEW के तहत 10 दिवसीय जागरूकता अभियान की श्रृंखला में आज 5 सितंबर को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायतों में ब्लॉक पर्यवेक्षक मकसूद के निर्देशन में हरसाना ,बिचगांव, सेहरा, नांगल खानजादी सहित सभी ग्राम पंचायतों में माहवारी स्वच्छता प्रबन्ध एवं किशोरी स्वास्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत साथिनों ने उपस्थित महिलाओ एवं बालिकाओं को माहवारी के समय साफ सफाई तथा सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना लाडो प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना व अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी महिलाओं को प्रदान की ।