राजगढ़ थाना पुलिस ने कार्यवाही: इनामी वाहन चोर पकड़े
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ईको गाड़ी चोरी को अंजाम देने वाले फरार वांछित 2-2 हजार रुपये के तीन ईनामी आरोपी गिरफ्तार किए है। राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 22 जुलाई को परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था की 21 जुलाई की रात्रि को सांय करीब 8 बजे ईको गाड़ी को बस स्टैंड पर दोस्त के मकान के आगे खड़ी कर रखी थी। जिसको रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया। गठित टीम ने कार्यवाही करते 2-2 हजार रुपये के आदतन ईनामी आरोपी बगड़ तिराहा, अलवर निवासी असरफ उर्फ पुत्र नवाब खां व आसम उर्फ आसमदीन पुत्र कमरुद्दीन खां एवं लीली, मालाखेड़ा निवासी अरबाज पुत्र आसन खां को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी की ईको गाड़ी को बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने राजगढ़ से ट्रैक्टर व पिकअप चोरी करना स्वीकार किया है। वही आसम खां उर्फ आसमदीन के विरुद्ध चार मुकदमे, असरफ उर्फ असरा के विरूद्ध दो मुकदमे एवं अरबाज खां के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज है।