प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गायत्री शक्तिपीठ राजगढ़ पर हुआ हवनयज्ञ, क्षेत्र मे हुए कई आयोजन
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) प्रधानमंत्री मोदीके जन्मदिन पर गायत्री शक्तिपीठ राजगढ़ पर हवनयज्ञ का आयोजन कर उनके स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु की कामना करते हुए गायत्री परिजनों ने भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हुए भगवान महाकाल को महामृत्युंजय मंत्र की आहुति समर्पित की।इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल, सुनीता, मूलचंद, प्रीति, गिर्राज सहित अनेक क्षृद्वालु महिला पुरुष मौजूद थे।
साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वाँ जन्म दिवस भगवान जगन्नाथ मन्दिर परिसर मे बड़े हर्षोल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व पार्षद खेम सिंह आर्य के नेतृत्व में मनाया गया। सभी ने उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की इस अवसर पर लायन्स क्लब अध्यक्ष प्रदीप महावर, प्रधानाचार्य भारत भूषण भट्ट, विजेन्द्र मिश्रा, मदन मोहन,मनोज गुप्ता, गिर्राज अग्रवाल, गायत्री देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


