खेरली में ग्राम सेवा सहकारी समितियां के व्यवस्थापकों ने शाखा मैनेजर को सौंपा ज्ञापन :व्यवस्थापकों ने सदस्यता अभियान कार्य का किया बहिष्कार
कठूमर/ दिनेश लेखी। उपखंड क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापिको द्वारा सोमवार को प्रदेश यूनियन के आह्वान पर अलवर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा खेरली के प्रबंधक कनिका खण्डेलवाल को प्रबन्ध निदेशक अलवर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के नाम क्षेत्र में कार्य बहिष्कार को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश यूनियन के आह्वान पर प्रदेश की समस्त ग्राम सहकारी समितियां कार्य द्वारा 29 की सितंबर 2025 को अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जा रहा है,और राज्य सरकार द्वारा समितियां में दो अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान से शिविरों का आयोजन किया जाना संभव नहीं है तथा सदस्यता अभियान का बहिष्कार किया गया।
इस मौके पर प्रेम प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, योगेश सैनी , ओमप्रकाश शर्मा, विपति राम, कन्हैया सैनी, सियाराम, सुभाष, बृजेश शर्मा, महेन्द्र, विष्णु, मोहित अवस्थी, हुकम, मनीष समस्त व्यवस्थापक मौजूद थे।