हाथरस की दुखन्तिका घटना के विरोध में निकाला केंडल मार्च

Oct 2, 2020 - 02:55
 0
हाथरस की दुखन्तिका घटना के विरोध में निकाला केंडल मार्च

अलवर, राजस्थान

बहरोड़। समस्त बाल्मिकी एवं दलित समाज और अन्य लोगों की ओर से हाथरस में दुखान्तिका से साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में बहरोड़ मे केंडल मार्च निकाला। समाज के लोगों का कहना है कि हाथरस उत्तर प्रदेश में दुखान्तिका के साथ सामुहिक बलात्कार के बाद मारपीट कर रीढ़ की हड्डी और गर्दन तौड़ दी गई और जुबान काट दी गई ताकि वह बयान ना दे सके। जिसके दुखान्तिका ने अस्पताल में दम तौड़ दिया। प्रशासन ने बिना किसी की सहमति के रात के दो बजे दाह-संस्कार कर दिया। इस हत्या काण्ड से समस्त बाल्मिकी एवं दलित समाज रोष बना हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम की निन्दा करते हुए लोगो ने मांग की है कि आरोपित सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाये। दुखान्तिका के परीवार को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा एक-एक करोड़ रूपये दिये जायें, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाये, परीवार की सुरक्षा की व्यवस्था की जाये, शहर में मकान दिया जाये, घटनाक्रम की सीबीआई जाॅच की जाये और दोषी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निलम्बित किया जाये। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................