बाल्मीकि बस्ती के समीप नगर पालिका द्वारा कचरा डालने पर जताया विरोध
मुंडावर (देवराज मीणा)
बाल्मिकी बस्ती के समीप नगरपालिका द्वारा कचरा डालने पर बस्ती वासियों ने विरोध जताया। बस्ती वासियों ने बताया कि गत एक दो दिन से हमारी बस्ती के समीप नगर पालिका द्वारा कचरा डाला जा रहा है जो गलत है, यहां कचरा डालने से बदबू फैलेगी और बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है, साथ ही पास में बांध बना हुआ है। जिसमें पानी संग्रहित होता है पानी भी प्रदूषित होगा। जिससे आमजन को परेशानी होगी और पशुओ को खतरा बना हुआ है। इस अवसर पर झुन्नू मीणा,अमर सिंह, राजकुमार, सीताराम, किशन लाल, राम स्वरूप, राजेश, गजे सिंह, मुकेशछत्र सिंह, जलेसिंह, लाला मीणा, जितेंद्र मीणा,कमला देवी, संतोष, शान्ति, काजल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

