'विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र' की ली प्रतिज्ञा
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 'विकसित भारत का मंत्र, भारत को नशे से स्वतंत्रता' की थीम पर एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य मनोज कुमार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता के निर्देशन में किया गया l कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वयंसेवकों विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर न केवल समुदाय, परिवार,मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली l इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. रमेश चंद शर्मा,डॉ. उमा शर्मा,श्री सुनील दत्त, श्रीमती मंजू गुर्जर,वरिष्ठ कार्यालय सहायक वसीम खान आदि संकाय सदस्यों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया l

