राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की चेतना यात्रा का किया स्वागत
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की संघर्ष चेतना यात्रा का राजगढ़ पहुंचने पर कस्बे के नवीन बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर व फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि अखिल राजस्थान कर्मचारी सयुक्त महासंघ अपनी 11 सूत्री मांगों व कुछ ज्वलन्त मुद्दों को लेकर यह आंदोलन कर रहा है। उन्होंने बताया कि जयपुर से दो संघर्ष चेतना दल रवाना हुये है। जो राजस्थान के 41 जिलों के 300 से ज्यादा तहसील मुख्यालय पर जाएंगे। कर्मचारियों के जो ज्वलन मुद्दे हैं उनके संबंध में कर्मचारियों से संवाद करेंगी।