रेलवे यार्ड में मिला अधेड व्यक्ति का शव, शिनाख्त के लिए राजगढ़ चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह यार्ड संख्या 109 पर अज्ञात अंधेड़ का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। वही सूचना पर राजगढ व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा ले। शव को कब्जे में ले पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम की सहायता से राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां मृतक के शिनाख्त के प्रयास जारी है। जीआरपी के एएसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह राजगढ़ स्टेशन मास्टर ने सूचना दी की राजगढ़ स्टेशन के समीप यार्ड पर एक अज्ञात अंधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां मृतक की शिनाख्त के प्रयास के लिए लोगो को शव दिखाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50-55 वर्ष है एवं प्रथम दृष्ट्या ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा शिनाख्तगी व मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।