सर्राफा व्यापारी से जेवरात भरा बैग छीनने का प्रयास, बदमाशों द्बारा चलाई गोली किराना व्यापारी को लगी

Nov 13, 2025 - 07:02
 0
सर्राफा व्यापारी से जेवरात भरा बैग छीनने का प्रयास, बदमाशों द्बारा चलाई गोली किराना व्यापारी को लगी

रूपवास (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) रूपवास कस्बे के महादेव चौक पर सर्राफा व्यापारी से जेवरात भरा बैग छीनने का प्रयास, बैग नहीं छोड़ने पर चलाई गोली, निकट ही दुकान पर बैठे व्यापारी के लगी गोली, महादेव चौक पर मचा हड़कंप।
रूपवास क़स्बे के बांके बिहारी कालौनी निवासी सर्राफा व्यापारी धीरज पुत्र रंजीत रघुवंशी अपने प्रतिष्ठान को बंद कर बैग में सोने का सामान लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने धीरज से जेवरात भरा बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन बैग नहीं छीन पाने व धीरज द्बारा बैग निकट ही दुकान में फैंक दिए जाने पर बदमाशों ने धीरज पर गोली चला दी।

बदमाश द्बारा चलाई गई गोली धीरज को न लगकर निकट ही दुकान पर बैठे किराना व्यापारी अरुण पुत्र मनोज गोयल के गले में लग गई। व्यापारी को गोली लगने व मैं बाज़ार में गोली चलने से बाजार में हड़कंप मच गया। जिसे देख बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। वहीं गोली लगने से घायल व्यापारी को जिला उप चिकित्सालय पर प्राथमिक उपचार देकर भरतपुर रैफर कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................