शादी समारोह में काम करके लौट रहे मजदूरों को नेशनल हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, सात लोग घायल: जिला अस्पताल रेफर

Nov 13, 2025 - 07:04
 0
शादी समारोह में काम करके लौट रहे मजदूरों को नेशनल हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, सात लोग घायल: जिला अस्पताल रेफर

 भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर शहर के सेवर थाना अंतर्गत जयपुर आगरा नेशनल हाईवे स्थित गीतांजलि होटल में क्रोकरी मजदूरी  का काम करके लौट रहे मजदूरों की देसी बाइक जुगाड़ में हाईवे पर एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें कभी करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना की सूचना के बाद भी सेवर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और होटल संचालक की तरफ से  सभी को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया । घायल हुए व्यक्ति काली ने बताया कि  कोतवाली थाना इलाके अंतर्गत रणजीत नगर स्थित कच्ची बस्ती के निवासी हैं और हम लोग शादी समारोह में क्रोकरी टेंट बर्तन साफ आदि करने का काम करते हैं

आज हम लोग 8 से 10 लोग गीतांजलि होटल में एक शादी समारोह में काम करने के लिए आए थे काम खत्म करके अपनी बाइक की देसी जुगाड़ में बैठकर हाईवे पर  घर जाने के लिए के लिए मुड़े उसी समय आगरा की तरफ से आई हुई एक कार ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई तब होटल मैनेजर मौके पर पहुंचा और तत्काल सेवर थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन काफी देर बाद पुलिस नहीं पहुंची तब घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से कुछ लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया जहां पर उनकी हालत गंभीर थी। फिलहाल घायल हुए लोगों का जिला आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................