यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मकराना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Nov 17, 2025 - 11:45
 0
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मकराना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए रविवार को प्रभावी कार्रवाई की। हाल ही में मकराना थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई। जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों के चालान काटे गए और कुछ को जब्त भी किया गया। मकराना पुलिस यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेजों जैसे रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही शहर के विभिन्न चौराहे पर बेतरतीब खड़े वाहनों का भी चालान काटा।
इस प्रकार की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें अन्यथा भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है