नई ग्राम पंचायतों के रूप में स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों मे खुशी, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का किया भव्य स्वागत

Nov 26, 2025 - 12:54
 0
नई ग्राम पंचायतों के रूप में स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों मे खुशी, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का किया भव्य स्वागत

कोटकासिम (खैरथल-तिजारा/ जयबीर सिंह) बुधवार को भाजपा कार्यालय कोटकासिम में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव का ग्रामीणों द्वारा ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जोरदार स्वागत किया गया। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर व माल्यार्पण कर पूर्व विधायक का अभिनंदन किया।

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के अंतर्गत रामपुर, नसोपुर, बेरावास कला, पालपुर, अहीर बासना, शाहपुर व गुरगचका को नई ग्राम पंचायतों के रूप में स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।

अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा, “मैं पूरी निष्ठा से क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हूं। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद इसी तरह बनाए रखें।”

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, जिला मंत्री पूर्ण सिंह झबुला, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, महंत अशोक कौशिक, पूर्व सरपंच वेद प्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, समाजसेवी मुन्ना यादव, एडवोकेट बृजमोहन यादव, चिरंजीव राव, विनोद यादव, हरकेश यादव, हरि सिंह यादव, महावीर यादव, विक्रम सिंह जाट, करण सिंह यादव, हनुमान तिगांव, सरपंच बलवीर सिंह, आशीष यादव, भास्कर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................