मुंडावर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस
मुंडावर (देवराज मीणा) आज संविधान दिवस के अवसर पर मुंडावर में मेघवाल समाज द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संविधान की महत्ता, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मेघवाल समिति के ब्लॉक अध्यक्ष दुलीचंद छत्रवाल, रोहिताश थानेदार, जगराम सिंगल, शिवलाल रेलवे, ओमप्रकाश बड़बड़, विजय सांवरिया, नरेश आर्य, किशन लाल सांवरिया मेघवाल विकास समिति जिला उपाध्यक्ष, विपिन सिंगल, सुनील सांवरिया, रतिराम सिंघल और दिनेश गोठवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

