गायत्री शक्तिपीठ पीठ पर बैठक आयोजित विभिन्न बिंदुओं पर किया विचार विमर्श
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अखण्ड दीपक वह वन्दनीय माता जी भगवती देवी के सौ 100 वर्ष की श्रृंखला के कार्यक्रम का आगाज अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज के तत्वावधान में 2026 में अखण्ड दीपक के प्रकाश पुंज से अलौकिक माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत गायत्री शक्तिपीठ राजगढ़ पर भाईयो और बहनों ने संकल्प सूत्र बांधते हुए एक महिने के जाप का लगभग 35 परिजनों ने संकल्प लिया और जिसमें नीरज शर्मा, मीरा बटवाडा, सिद्ध बहन सुनीता शर्मा, प्रीति शर्मा, कविता , सुषमा सैनी, प्रीति विजय,धनश्याम सैनी, मीरा तारोलिया, कृपा शर्मा, मिथलेश शर्मा किरण शर्मा, सत्यप्रकाश, प्यारेलाल, चन्द्रा गुजर, मन्जू शर्मा, सीमा राजपूत, मुन्नी खुटेटा, मीना विजय, रश्मि विजय, राजेश्वरी शर्मा, पिस्ता पाटोदिया, राधेश्याम खोह वाले सहित अन्य लोग मौजूद थे।

