महाविद्यालय में द्वितीय व तृतीय वर्ष का शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय द्वारा बी ए द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो विद्यार्थी अपनी पिछली कक्षा में उत्तीर्ण हो चुके हैं उन्हें 22 दिसम्बर तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर ईमित्र के माध्यम से अगली कक्षा की फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी, अन्यथा उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। प्रवेश प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के ऐसे अन्य विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक द्वितीय व तृतीय वर्ष की महाविद्यालय फीस जमा नहीं करवाई है वे भी अपना शुल्क 22 दिसम्बर तक जमा करवा सकते हैं, अन्यथा उनका प्रवेश निरस्त हो जाएगा।